ईद- उल-अजहा 2022 बालोतरा | अकीदत और अमन से मनाई ईद उल अजहा |
Eid ul Adha 2022 Balotra |Aqidat Aur Aman Se Manayi Eid Ul Adha / Eid e Qurban
Balotra City Dist Barmer Rajasthan
10 जुलाई 2022 बालोतरा -जिला- बाड़मेर।
बालोतरा शहर में इसारो ओ कुर्बानी और पाकीजगी का पर्व ईद- उल-अजहा (ईद-ए -कुरबां) अकीदत-ओ- मोहब्बत और पुर सुकून रिवायती अंदाज में अमन ओ सुकून से मनाया गया।सुबह 9 बजे शहर के मोहम्मडन ग्राउंड ईदगाह मैदान में बालोतरा शहर और अतराफ के हजारों मुस्लिम भाईयों ने जामा मस्जिद के खतीब ओ पेश इमाम जनाब पीर बख्श सिद्दीकी साहेब की जेरे इमामत में नमाज़ ए ईद अदा की। बाद नमाज़ ए ईद वतन ए अजीज हिंदुस्तान में अमन ओ सूकून, तरक्की और खुशहाली, और शान्ति की खुसूसी दुआएं मांगी गई । सभी हज़रात ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की। अमन ओ अमान , लॉ एंड ऑर्डर और ट्रैफिक सिस्टम दुरुस्त बनाए रखने के लिए ईदगाह मैदान और अतराफ में पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन ने माकूल हिफाज़ती इंतजामात किए ।
#eidmubarak #eiduladha2022 #EidUlAdhaMubarak #Eidaladha #ईद